सवाल पुछना जरूरी है...!...

सवाल पुछना जरूरी है...!...

ये सडको मे गढ्ढे क्यो,ये नल है सूखा क्यो...
ये गिरती अर्थव्यवस्था क्यो,ये सामाजिक स्तर गिर गया इतना क्यो...
ये सांसद को मिलती इतनी तनख्वाह क्यो,ये गरीब कि थाली मे रोटी है सूखी क्यो...

सवाल पुछना जरूरी है...!...

ये पानी-सडक-शिक्षा 70 साल बाद भी चुनावी मुद्दे है क्यो...
ये देशभक्ति भी दिखाने कि चीज क्यो,ये पाकिस्तान का उल्लेख होता है इतना क्यो...

सवाल पुछना जरूरी है...!...

ये धर्म के नाम पर दंगे क्यो,ये समझदार लोग भीड मे नंगे क्यो...
ये पाप करके हर हर गंगे क्यो,ये नौ चुहे खाकर बिल्ली को हज जाना है क्यो...

सवाल पुछना जरूरी है...!...

ये टूटे दिल का इतना बवाल क्यो,ये तुम्हारी आस्तीन मे है सांप क्यो...
ये छोटी आंखो मे बडे ना ख्वाब क्यो,ये 9-5 कि नौकरी लोहा बाकिं सब कांच क्यो...

सवाल पुछना जरुरी है...!...

अन्न की ही दौड मे अन्नदाता ही बेहाल क्यो,ये अन्नपूर्णा को कहते है माल क्यो...
ये ईट-पत्थर कि इमारते ही है विकास क्यो,ये अंधे बाद मे ही मोमबत्ती जलाते है क्यो...

सवाल पुछना जरूरी है...!...

ये नापुरूषवादी मानसिकता से पीडित हर कोई क्यो,ये जाली स्त्री सशक्तिकरण का ढोंग क्यो...
ये टिकटोक का लगा है युवाओं को रोग क्यो,ये पब्बजी का मचा इतना सांग क्यो...

सवाल पुछना जरूरी है...!...

ये बाबू मांग के खाता क्यो,ये बाबू कहे बिना ना खाता क्यो...
ये भ्रष्टाचारी सरकारी है क्यो,ये शोना-बाबू कि जिंदगी है झंड इतनी क्यो...

सवाल पुछना जरूरी है...!... 

ये बिना जंग के सैनिक हुआ है शहीद क्यो,ये मांगने वाले मांगते है शहादत का सबूत क्यो...
ये बैंक वाले मचाते इतनी लूट क्यो,ये निखट्टू-निक्कमे चिढते है अबांनी से इतना क्यो...

सवाल पुछना जरूरी है...!...

ये समलैंगिकता को लोग समझते है एक रोग क्यो...
ये किन्नर को संतान बनाते नही है क्यो...

सवाल पुछना जरूरी है...!... 

ये एक लडके-लडकी को साथ मे देखकर लोग घबराते है इतना क्यो...
ये गोरा होना वरदान और काला होना है अभिशाप क्यो...

सवाल पुछना जरूरी है...!...

ये सवाल उठते है मेरे ही मन मे क्यो,ये सवाल तुम को छेडते  नही है क्यो...
लिखकर पुछो/बोलकर पुछो/गाकर पुछो या सुनाकर पुछो,पुछो खुदसे मै ना पुछो सवाल क्यो 

सवाल पुछना जरूरी है...!...

ये शख्स चीखता है मेरे ही अंदर क्यो,ये लब तुम्हारे अबतक है खामोश क्यो...
हया से मर चुका एक शख्स मेरे अंदर,बेहया मै ही पुछता सवाल क्यो...

सवाल पुछना जरुरी है...!... (३)




टिप्पणियाँ